बच्चों के आधार में बायोमैट्रिक अपडेट अनिवार्य, UIDAI ने दी जानकारी
नई दिल्ली, 24 मई 2025
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया है कि बच्चों के आधार कार्ड में 5 और 15 वर्ष की आयु पर बायोमैट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को Mandatory Biometric Update (MBU) कहा जाता है।
UIDAI ने इस विषय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के ज़रिए जानकारी साझा करते हुए कहा:
क्या आप अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट यानि एम.बी.यू के बारे में जानते हैं? 5 और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर बच्चों का अपने आधार में बायोमैट्रिक्स यानि उंगलियों के निशान, आईरिस और फोटो को अपडेट करवाना आवश्यक है। इस प्रक्रिया को एम.बी.यू कहा जाता है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो… pic.twitter.com/zPj6KBh1C5
— Aadhaar (@UIDAI) May 24, 2025
क्यों आवश्यक है यह अपडेट?

कहां कराएं अपडेट?
यह अपडेट किसी भी आधार सेवा केंद्र या मान्यता प्राप्त नामांकन केंद्र पर कराया जा सकता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन समय पर इसे पूरा करना जरूरी है।
कैसे पता करें कि अपडेट आवश्यक है?
नागरिक UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in या mAadhaar ऐप पर जाकर यह देख सकते हैं कि MBU की जरूरत है या नहीं।
जनहित में जारी:
UIDAI ने देशभर के नागरिकों को इस विषय में जागरूक रहने का आग्रह किया है ताकि सभी सरकारी सेवाओं और लाभों में कोई बाधा न आए।
★
0 Comments