यूपी पुलिस नेतृत्व में बदलाव: प्रशांत कुमार का विदाई संदेश, राजीव कृष्ण को कमान

प्रशांत कुमार हुए सेवानिवृत्त, राजीव कृष्ण बने यूपी के नए पुलिस महानिदेशक

                                                                                31 May 2025 | 
लेखक: अपडेट टीम
Image 1 Image 2

उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्तर पर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन ट्विटर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री और जनता का आभार जताया।

“मैं माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभारी हूँ जिन्होंने उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य के पुलिस प्रमुख का दायित्व सौंपा, जिसे मैंने अपनी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रयास किया। मैं प्रदेश की जनता का भी आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपना पूर्ण सहयोग दिया।”
— प्रशांत कुमार, सेवानिवृत्त डीजीपी

उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश पुलिस का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

राजीव कृष्ण वर्तमान में निदेशक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान और अध्यक्ष, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद पर भी कार्यरत हैं। शासन के आदेशानुसार उन्हें इस नए पद के लिए कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा।

पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री प्रशांत कुमार द्वारा नवागन्तुक पुलिस महानिदेशक उ०प्र०, श्री राजीव कृष्ण महोदय को कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पुष्प गुच्छ भेंट कर औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आत्मीयता और उत्तरदायित्व का भाव स्पष्ट रूप से झलकता दिखाई दिया। यह दृश्य उत्तर प्रदेश पुलिस की परंपरा और अनुशासन का प्रतीक बना।

मुख्य जानकारी विवरण
सेवानिवृत्त अधिकारी प्रशांत कुमार (IPS Retd)
नवीन नियुक्ति राजीव कृष्ण, कार्यवाहक डीजीपी
अतिरिक्त दायित्व निदेशक, सतर्कता अधिष्ठान; अध्यक्ष, भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
प्रभार आदेश मई 2025 अंतिम सप्ताह में जारी