Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Test link

"दुधवा टाइगर रिजर्व में सीएम योगी का निरीक्षण, थारू समाज की महिलाओं को किया सम्मानित"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुधवा टाइगर रिजर्व का निरीक्षण किया 🐘🌿

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दुधवा टाइगर रिजर्व (लखीमपुर खीरी) का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड फॉर नेचर, रैपिड रिस्पांस टीम और नाबार्ड द्वारा किए गए प्रयासों का अवलोकन किया। इस दौरान केले के उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी देखी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दुधवा टाइगर रिजर्व दौरा योगी आदित्यनाथ दुधवा में निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा थारू समाज की महिलाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री ने ट्रैंक्युलाइजर गन, ट्रेल कैमरा और ड्रोन जैसी आधुनिक उपकरणों के प्रदर्शन का भी जायजा लिया। उन्होंने दुधवा टाइगर रिजर्व में थारू समाज की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सलूकापुर हाथी कैम्प का भी दौरा किया, जहां उन्होंने एक शिशु हथिनी का ‘भवानी’ नामकरण कर उसे आशीर्वाद दिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

© utrustus. All rights reserved. Powered by Mrskt