उत्तर प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में चलेगा 35 करोड़ पौधों का महा अभियान

लखनऊ, 21 मई – उत्तर प्रदेश सरकार एक जुलाई से सात जुलाई 2025 के बीच राज्यभर में 35 करोड़ पौधों का महाभियान चलाएगी। इस अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य की 1901 पौधशालाओं में 52.33 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। हर मंडल को उसका लक्ष्य सौंपा गया है, जिसमें लखनऊ मंडल को सर्वाधिक 4 करोड़ पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।

पौधारोपण महाभियान 2025 के लिए मिशन निदेशक की भूमिका इस बार भी दीपक कुमार, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सामाजिक वानिकी) को दी गई है। उनके नेतृत्व में अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

तय लक्ष्यों के अनुसार:
लखनऊ – 4.00 करोड़, कानपुर – 3.13 करोड़, चित्रकूट – 2.76 करोड़, झांसी – 2.58 करोड़, मीरजापुर – 2.27 करोड़, अयोध्या – 2.20 करोड़, देवीपाटन – 1.95 करोड़, प्रयागराज – 1.89 करोड़, बरेली – 1.87 करोड़, वाराणसी – 1.78 करोड़, मुरादाबाद – 1.76 करोड़, आगरा – 1.74 करोड़, गोरखपुर – 1.43 करोड़, आजमगढ़ – 1.34 करोड़, अलीगढ़ – 1.20 करोड़, मेरठ – 1.14 करोड़, बस्ती – 1.08 करोड़, सहारनपुर – 44 लाख पौधे।

मंडलवार नोडल अधिकारी:
कानपुर – एन. रवींद्रा, लखनऊ – रामकुमार, गोरखपुर – बीसी ब्रह्मा, मीरजापुर – संजय कुमार, बरेली व मुरादाबाद – ललित कुमार वर्मा, अयोध्या व देवीपाटन – एपी सिन्हा, मेरठ व सहारनपुर – भीमसेन, प्रयागराज व वाराणसी – सुजाय बनर्जी, झांसी व चित्रकूट – एसएन मिश्र, बस्ती व आजमगढ़ – डॉ. के. इलांगो, आगरा व अलीगढ़ – एचवी गिरीश